अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ जुटाए सुबूत: बिहार में सियासत गर्म
बिहार (Bihar) की राजनीति में माहौल गर्म नज़र आ रहा हैं। आरसीपी सिंह (RCP Singh) के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर बिहार में माहौल गरम हो गया है. जेडीयू (JDU) के ही नेताओं ने अपनी पार्टी के आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर सुबूत के साथ शिकायत की हैं। बता दे कि आरसीपी सिंह पर 9 साल में 58 प्लॉट खरीदने का गंभीर आरोप लगा है। ये आरोप खुद JDU नेताओं ने लगाया है और प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर आरसीपी सिंह से इस अनियमितता पर जवाब मांगा है।
बता दें कि इस संपत्ति का सम्पूर्ण ब्योरा JDU के ही नेताओं ने जुटाया है। मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर जमीनें आरसीपी सिंह की पत्नी गिरजा सिंह (Girija Singh) और दोनों बेटियों लिपि सिंह (Lipi Singh), लता सिंह (Lata Singh) के नाम पर हैं। आरोप यह है कि आरसीपी सिंह ने 2016 के अपने चुनावी हलफनामे (election affidavit) में इन संपत्तियों का जिक्र नहीं किया है।
जेडीयू (JDU) नेताओं द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से अब तक नालंदा (Nalanda) जिले के अस्थावां और इस्लामपुर ब्लॉक में आरसीपी सिंह और उनके घर वालों ने करीब 40 बीघा सम्पत्ति खरीदी है। इस रिपोर्ट में कई अन्य जिलों में भी संपत्ति होने का आरोप लगा है। JDU की तरफ से इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके किसी नेता के खिलाफ जांच करने और उनसे सवाल-जवाब करने वाली JDU देश की पहली पार्टी है।
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News